मधुमेह (Diabetes / Sugar) - बचाव (Prevention) / लक्षण (Symptoms) / इलाज (Treatment) / आहार (Diet) / परहेज (Avoid)
मधुमेह (Diabetes / Sugar) - बचाव (Prevention) / लक्षण (Symptoms) / इलाज (Treatment) / आहार (Diet) / परहेज (Avoid): हमारी बिगड़ती जीवनशैली के कारण हमारा शरीर कई बीमारियों का घर बन गया है। इन्हीं बीमारियों में से एक है डाइबिटीज़ यानी मधुमेह। डाइबिटीज़ भले ही एक सामान्य बीमारी हो, लेकिन एक बार किसी को हो जाए, तो ज़िंदगीभर उसका साथ नहीं छोड़ती। किसी समय में यह बीमारी सिर्फ 50 साल से ऊपर के लोगों को होती थी, लेकिन आज हर कोई इससे ग्रस्त है। यहा यह ध्यान देने वाली बात है कि अगर मरीज़ अपनी जीवनशैली और खानपान का ख्याल रखे तो डाइबिटीज़ को संतुलित रखा जा सकता है। मधुमेह (डायबिटीज़) - आधुनिक चिकित्सकों के अनुसार मधुमेह रोगी के शरीर में अग्न्याशय (Pancreas) से निकलने वाले अग्न्याशय रस (Insulin) की मात्रा कम हो जाती है, इसके परिणाम स्वरूप रक्त में शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है। इस मधुर रक्तता (Hyperglycemia) की स्थिति को मधुमेह (डायबिटीज) कहते हैं। जो भी आहार हम भोजन में लेते हैं और उस आहार के पाचन के उपरां...